बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक पर रास्ता रोक कर किया चाकू से हमला 

IMG 20241010 WA0037

बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक पर रास्ता रोक कर किया चाकू से हमला
कटनी। कोतवाली थाना अंतर्गत स्टेशन रोड भारत बूट हाउस के सामने दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एक युवक का रास्ता रोक कर उस पर दनादन चाकुओं से वार कर घटनास्थल से भाग खड़े हुए स्थानीय लोगो की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार 8 बार युवक पर चाकू से प्रहार किया गया है। घटना सुभाष साहू विवेकानंद चौक लखेरा ममता किराना के सामने जो कि ई रिक्शा चालक है। उसे गंभीर चोटें आई है। घटना की सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुँची और घटना के संबंध में युवक से पूछताछ की गई और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-  महाराष्ट्र में 32 हजार पेड़ों की कटाई पर सियासी महासंग्राम: रायगढ़ के 3,000 MW प्रोजेक्ट पर विपक्ष एकजुट; CM फडणवीस बोले- 'ग्रीन एनर्जी के लिए जरूरी'