निगम के वाहन बेड़े में शामिल हुए दो नए बोलेरो कैंपर, महापौर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,अतिक्रमण एवं जलप्रदाय शाखा को मिले नए वाहन, मैदानी कार्यों के साथ नागरिक सेवाओं को मिलेगी गति

IMG 20261118 WA0064

निगम के वाहन बेड़े में शामिल हुए दो नए बोलेरो कैंपर, महापौर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,अतिक्रमण एवं जलप्रदाय शाखा को मिले नए वाहन, मैदानी कार्यों के साथ नागरिक सेवाओं को मिलेगी गत

कटनी। शहर की व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने और नगर निगम के मैदानी अमले की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से निगम के वाहन बेड़े में दो नए बोलेरो कैंपर शामिल किए गए हैं। वित्तीय मितव्ययिता को ध्यान में रखते हुए क्रय किए गए इन वाहनों में से एक अतिक्रमण शाखा तथा दूसरा जलप्रदाय शाखा को उपलब्ध कराया गया है। इससे दोनों विभागों के मैदानी कार्यों के संचालन में सुविधा के साथ तेजी आएगी।

बुधवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात दोनों नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित शाखाओं के कार्यों के लिए रवाना किया गया।

वाहनों की उपलब्धता से अतिक्रमण हटाने संबंधी कार्यवाहियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। वहीं जलप्रदाय शाखा का मैदानी अमला पेयजल संबंधी शिकायतों, पाइपलाइन सुधार एवं तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए तत्परता से मौके पर पहुंच सकेगा। इससे नागरिकों को मिलने वाली आवश्यक सेवाओं में त्वरित सुधार के साथ विभागीय कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन भी अधिक सुगम होगा।

नगर निगम प्रशासन द्वारा सीमित संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए विभागीय व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने और नागरिक सुविधाओं के कार्यों को प्राथमिकता से गति देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी,  सुभाष साहू,  सुरेन गुप्ता, पार्षद  श्याम पंजवानी, रेखा तिवारी, श्रीमती शकुंतला सोनी, एल्डरमैन  नरेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित शाखाओं का मैदानी अमला उपस्थित रहा।