
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा आने वाले त्यौहारों को लेकर थाना क्षेत्र में अभियान चलाया जाकर गुण्डा/ निगरानी बदमाशों को चैक करने और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही किए जाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए है।
जिसके पालन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा द्वारा क्षेत्र में लगातार पैट्रोलिंग कर क्षेत्र के गुण्डा/निगरानी बदमाशों की चैकिंग करते हुए, सुनसान ईलाकों में रात्रि के समय आवरा घूमने वालों से पूछताछ की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गांधीगंज कर रहने वाला कल्लू बकरा उर्फ श्रेय गुप्ता गिरजा घाट के पास अपने पास जिंदा देशी सुअर मार बम रखे है और कोई अपराधिक घटना घटित करने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली से स्टाफ को रवाना किया गया, जो मुखबिर के बताए स्थान पर संदेही श्रेय गुप्ता उर्फ कल्लू बकरा बैठा मिला, जिसे हिकमत अमली से पकड़ा गया।
जिसकी तलाशी के दौरान सफेद रंग के थैले को खोलकर देखा तो हरे रंग की पन्नी में 02 नग जिंदा देशी सुअर मार बम मिले जिन्हें सावधानी पूर्वक मौक पर ही निष्क्रिय किया गया। बाद आरोपी को कृत्य धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का घटित करना पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया और थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 659/24 धारा धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम* का पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपी श्रेय गुप्ता उर्फ कल्लू बकरा के विरूद्ध थाना कोतवाली कटनी में पूर्व से 16 प्रकरण पंजीबद्ध होना पाए गए है। आरोपी थाना क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियो में सक्रिय है। जिसके विरूद्ध पूर्व में जिला बदर किए जाने का प्रकरण भी तैयार कर पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता – श्रेयांश गुप्ता उर्फ श्रेय उर्फ कल्लू बकरा पिता श्रीराम गुप्ता उर्फ कल्लू गुप्ता उम्र 20 वर्ष नि. गांधी गंज पीपल के पेड़ के पास थाना कोतवाली जिला कटनी
कब्जे से जप्त विस्फोटक सामग्री- 02 नग देशी सुअर मार बम
पुलिस कार्यावाही में विशेष भूमिका- पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार शर्मा, प्र.आर. अजीत मिश्रा, पुष्पराज सिंह, अनिल सेंगर, आर. गणेश सिंह, अनिल गौतम की विशेष भूमिका रही है।








