Site icon Yashbharat.com

Twitter पर ऐसे हुए ट्रोल ‘बाबूजी’, आलोक नाथ : संस्कारी से बलात्कारी तक

alok nath

ट्विटर डेस्‍क्‍। ट्विटर पर संस्कारी और बलात्कारी वाले ट्वीट्स की बाढ़ आई हुई है. इस तरह के कुछ ट्वीट्स और भी हैं जैसे – आलोक नाथ : संस्कारी से बलात्कारी तक. नाम का संस्कारी, काम है बलात्कारी.Twitter पर ‘बाबूजी’ हुए ट्रोल, ‘आलोक नाथ : संस्कारी से बलात्कारी तक’ हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं, विवाह जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं आलोक नाथ.
मशहूर टेलीविजन लेखक, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विनीता नंदा ने बिना नाम लिए पॉपुलर शो ‘तारा’ के लीड एक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. 90 के दशक के इस पॉपुलर टीवी शो में आलोक नाथ लीड रोल में थे. ऐसे में बिना कुछ कहे ही बात सामने आ गई कि असल में विनीता नंदा किस मशहूर एक्टर पर आरोप लगा रही हैं. अब जब छोटे और बड़े पर्दे के अब तक के सबसे ‘संस्कारी’ बाबूजी पर आरोप लगे तो सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई.

कॉमेडियन और एक्ट्रेस मल्लिका दुआ ने लिखा, #Babuji यह काफी भयानक है. ना जाने उन्होंने (विनीता नंदा) 90 के दशक में ये अकेले ये सब कैसे संभाला होगा. आज के दौर में सोशल मीडिया के लिए भगवान का शुक्रिया

ट्विटर यूजर आदित्य मेनन ने मल्लिका दुआ के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, संस्कारी नहीं बलात्कारी, आलोक नाथ की जगह जेल है.

इसी तरह ट्विटर पर संस्कारी और बलात्कारी वाले ट्वीट्स की बाढ़ आई हुई है. इस तरह के कुछ ट्वीट्स और भी हैं जैसे – आलोक नाथ : संस्कारी से बलात्कारी तक. नाम का संस्कारी, काम है बलात्कारी. मिस ट्विस ने लिखा, ऊपर से संस्कारी, अंदर से बलात्कारी. गब्बर ने लिखा, अगर आलोक नाथ जैसा कैरेक्टर एक्टर रेप जैसे आरोप से बचकर निकल सकता है तो ना जाने बॉलीवुड के 100 सालों में लीड एक्टर्स ने क्या क्या किया होगा.

Exit mobile version