Entertainmentमनोरंजन

TV Exclusive : अनारकली सलीम के प्यार का इंतजार खत्म, छोटे परदे पर यह करेंगे लीड रोल

टेलिविजन डेस्‍क। छोटे परदे पर सलीम और अनारकली की कहानी आने वाली है। इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई है। छोटे परदे पर ‘पृथ्वी वल्लभ’ के निर्माता अनिरुद्ध पाठक ‘मुगल-ए-आज़म’ का बना रहे हैं। शनिवार यानी आज से शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

जानकारी के मुताबिक अब तक कुछ किरदारों की कास्टिंग की गई है। सीरियल ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में लीड रोल निभाने वाले शाहीर शेख़ को ‘सलीम’ के रोल के लिए चुना गया है। छोटे पर्दे की ग्लैमरस और सीरियल ‘देवों के देव…महादेव’ में ‘पार्वती’ की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया को ‘अनारकली’ के रोल के लिए कास्ट किया गया है। हालांकि अभी तक निर्माता की तरफ़ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

‘अनारकली’ के बचपन के रोल के लिए नाइशा खन्ना को फ़ाइनल किया गया है। नाइशा ने विद्या बालन की ‘कहानी 2’ और कपिल शर्मा की ‘फिरंगी’ में रोल किया था। इससे पहले अयान जुबैर रहमानी को यंग सलीम के रोल के लिए तय किया गया था लेकिन उन्होंने शो में शामिल नहीं होने का फैसला किया।images?q=tbn:ANd9GcR7YbXVj5kSRDegn

पिछले दिनों एकता कपूर ने ‘जब दिल है तो’ शो लाया तो कहा जा रहा था कि ये करण जौहर की हिट फिल्म ‘कभी ख़ुशी कभी गम’ का टीवी रीमेक है। हालांकि बाद में एकता ने बताया कि वो के3जी का रीमेक नहीं कर रही हैं बल्कि ये कारोबारी परिवार की कहानी है।

भारतीय सिनेमा में ‘मुग़ल-ए-आज़म’ का जो स्थान है वैसा मुकाम बहुत ही कम को हासिल होता है। साल 1960 में आई के आसिफ़ की ये फिल्म अपने आप में एक मील का पत्थर है। फिल्म में पृथ्वीराज कपूर ने अकबर, दिलीप कुमार ने सलीम और मधुबाला ने नादिरा (अनारकली) का रोल निभाया था। फिल्म के गानों ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। ये उस ज़माने और आने वाले कई वर्षों तक सबसे महंगी फिल्म थी और फिल्म के शीशे वाले सेट को आज भी लोग याद रखते हैं।

Leave a Reply

Back to top button