FEATUREDछत्तीसगढ़

TTE और महिला GRP की सक्रियता से कैंसर पीड़ित यात्री का बैग वापस मिला

रायपुर। गत दिनांक 19 फरवरी को 18029 शालीमार एक्सप्रेस में अपनी केंसर पीड़ित माँ का इलाज मुम्बई से करवाकर रायपुर लौट रहे यात्री अनुराग दर्शन पिता द्वारिका प्रसाद का दवाइयों, और कुछ स्वर्ण आभूषण और कागजातों से भरा बैग ट्रेन के कंडक्टर के उसी रंग के बैग के साथ बदल गया और ट्रेन के जाने के बाद यात्री को जानकारी हुई तो तुरन्त ड्यूटी पर उपस्थित महिला GRP सिपाहियों लक्ष्मी बाँधे एवं प्रमिला ठाकुर से सम्पर्क साधा।

उन्होंने CTI आफिस, रायपुर में उसी वक्त ड्यूटी से लौटे CTI A L Rao को बताया तो श्री राव ने 18029 के TTE श्री रंजन कीरो से फोन पर सम्पर्क कर TILDA स्टेशन के केंटीन संचालक महेश को सूचना देकर यात्री का बैग उतरवाकर शिवनाथ एक्सप्रेस से रायपुर वापस मंगवाकर उनको बैग सौंप दिया और TTE का बैग अहमदाबाद एक्सप्रेस से चक्रधरपुर भिजवाया।

यात्री ने रेल के TTE और महिला GRP सिपाहियों की त्वरित कार्यवाही कर बैग वापस पाने पर रेल का आभार जताया।

Back to top button