गर्मियों के दिनों में नेचुरल तरीके से अपने घर में ठंडक बनाए रखने के लिए इन टिप्स को आजमाएं

गर्मियों के दिनों में नेचुरल तरीके से अपने घर में ठंडक बनाए रखने के लिए इन टिप्स को आजमाएं
हालांकि बढ़े हुए तापमान के साथ, अपने घर को ठंडा रख पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर प्राकृतिक चीजों को अपनाया जाये तो आप घर को आसानी से ठंडा रख सकते हैं। पेड़ों की कमी, आर्टिफिशियल कूलिंग मशीन के बहुत ज्यादा इस्तेमाल से हानिकारक हवा निकलती है, इसके अलावा ग्लोबल सोशल मुद्दे भी तापमान के बढ़ने के पीछे कुछ कारण है।
लेकिन आर्गेनिक तरीकों के अनुकूल जाने और बदलाव के लिए प्राकृतिक चीजों को अपनाने का यही सही समय है। हमें अपने इंडोर्स -ऑफिस, घर और स्कूलों- ठंडा और साफ रखने के लिए कई तरह के प्राकृतिक तरीके अपनाने चाहिए।
यह टिप्स न केवल तापमान को कम करने में आपकी हेल्प करेंगे, बल्कि आपको भविष्य के लिए प्रदूषण रहित वातावरण बनाये रखने में भी हेल्प मिलेगी। यहां ऐसे ही कुछ टिप्स दिये गये हैं जिनकी हेल्प से आप अपने घर को कूल रख सकती हैं। आइए जानें कौन से है यह टिप्स।
गर्मियों के दिनों में नेचुरल तरीके से अपने घर में ठंडक बनाए रखने के लिए इन टिप्स को आजमाएं
घर में पौधे लगाना
अपने घरों में कुछ पौधों को लगाकर आप जगह को ठंडा और शांत रख सकती हैं। इसमें कुछ आपकी बहुत मदद करते हैं। जैसे एलोवेरा, अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, यह आसपास के तापमान को कम रखता है और घर को बहुत ज्यादा गर्म होने से बचाता है।
स्नेक प्लॉट
स्नेक प्लांट एक अनोखा पौधा है। यह ना केवल तापमान को कम रखता है बल्कि यह हवा को शुद्ध बनाता है। अर्थली क्रिएशन में संस्थापक और प्रिंसिपल डिजाइनर हरप्रीत अहलूवालिया के अनुसार, यह पौधों से ऑक्सीजन नहीं छोड़ते है, जैसा कि अधिकांश पौधे करते हैं। दूसरी ओर, यह ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है। इससे आपका बैडरूम साफ और ठंडा रहता है।
ऐरेका पाम ट्री
यह पौधा प्राकृतिक रूप से नमी को बनाए रखता है क्योंकि यह हवा से बेंजीन, formaldehyde और trichloroethylene को निकालता है। जिससे आपका घर ठंडा और आरामदायक लगता है। यह हवा से नुकसानदायक पदार्थों को भी दूर करता है। अंजीर के पेड़ से भी हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है और तापमान ठंडा रहता है।
फर्न
फर्न, नासा द्वारा घोषित सबसे प्रभावी एयर प्यूरीफायर पौधों में से एक है। गोल्डन पाथोस घर को ठंडा रखने वाला एक बहुत अच्छा पौधा है, क्योंकि इसे थोड़ी लाइट और केयर की जरूरत होती है, और यह आपके हवा को साफ और ठंडा रखता है।
गर्मियों के दिनों में नेचुरल तरीके से अपने घर में ठंडक बनाए रखने के लिए इन टिप्स को आजमाएं
पर्दे लगाकर रखें
पर्दे बंद करने से आप बाहर की रोशनी को अंदर आने से रोक सकती है। जिससे गर्मी का अहसास कम होगा। छाया आपके घर को छोटा ग्रीनहाउस बनने से रोकती है। श्री कृष्णम ग्रुप के निदेशक ऋषभ सिंगोडिया ने सुझाव दिया हैं कि बेहतर होगा कि आप ब्लैकआउट पर्दों पर पैसे खर्च करें। ब्लैकआउट पर्दे सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह से ब्लॉक कर सकते हैं। सूरज की किरणों को घर के अंदर आने से रोकने के लिये घर के खिड़की, दरवाजों पर मोटे और गहरे रंग के पर्दे लगाएं। यह गर्मी सोख कर घर को ठंडा रखते हैं।








