katniLatestमध्यप्रदेश

पेट दर्द से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दी

कटनी। माधव नगर थाना अंतर्गत जरवाही गांव में एक युवक जो पेट दर्द से परेशान था उसके द्वारा शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात जरवाही निवासी सोनू कुशवाहा अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जब घर अन्य सदस्य युवक के कमरे में पहुँचे तो उसे फांसी के फंदे में देख स्तब्ध रह गए और सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पहुँची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव पीएम के लिए भेजा और घटना को जांच में लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम