24 जुलाई को हरियाली अमावस्या पर बन रहा त्रिवेणी योग, सौभाग्य लेकर आएगी हरियाली अमावस्या

hariyali teej 2024

24 जुलाई को हरियाली अमावस्या पर बन रहा त्रिवेणी योग, सौभाग्य लेकर आएगी हरियाली अमावस्या।  हरियाली अमावस्या के मौके पर पितर पूजा और नवग्रह शांति पूजा कराने का भी महत्व है। इसके साथ ही शिव पूजन का बड़ा महत्व माना जाता है। इसके साथ ही पौधे लगाने का महत्व है। इस दिन आम, आंवला, नीम, बरगद, पीपल आदि के पौधे लगाने का बड़ा महत्व है।

24 जुलाई को हरियाली अमावस्या पर बन रहा त्रिवेणी योग, सौभाग्य लेकर आएगी हरियाली अमावस्या
हरियाली अमावस्या 24 जुलाई गुरुवार को पूर्ण भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी। हरियाली अमावस्या की शुरुआत 24 जुलाई रात दो बजकर 28 मिनिट से होगी, इसका समापन 25 जुलाई को रात 12 बजकर 40 मिनट पर होगा। इस वर्ष हरियाली अमावस्या पर पुष्य योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि व अमृत योग बन रहा है।

इस दिन से मंदिरों में श्रावण मास के उत्सव शुरू हो जाता है। अमावस्या को पितरों की शांति के लिए तर्पण करने से शांति मिलती है. हरियाली अमावस्या को सनातन धर्म सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में हरे परिधानों से अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। श्रद्धालु सामार्थ्य के अनुसार दान-पुण्य करेगा।

इसे भी पढ़ें-  इतिहास का सबसे बड़ा IPO-जियो प्लेटफॉर्म्स को मिलीं ₹4.5 लाख करोड़ से अधिक की बोलियां, टूटे एक दर्जन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स