Site icon Yashbharat.com

शीघ्र ही शहर से बाहर होगा ट्रांसपोर्ट कारोबार- महापौर, निगमाध्यक्ष व निगमायुक्त के साथ महापौर प्रीति संजीव सूरी ने किया निर्माणाधीन दुगाड़ी नाला ब्रिज एवं ट्रांसपोर्ट नगर का आकस्मिक निरीक्षण

WhatsApp Image 2024 10 19 at 6.29.33 PM

कटनी। महापौर प्रीति संजीव सूरी ने आज 19 अक्टूबर को निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एवं निगमायुक्त नीलेश दुबे के साथ संयुक्त रूप से कटाये घाट सुरम्य पार्क मार्ग स्थित निर्माणाधीन दुगाड़ी नाला ब्रिज का आकस्मिक निरीक्षण किया।इस दौरान संबंधित ठेकेदार को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए उपयोग में ली जाने वाली सामग्री की जाँच करते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए।महापौर,निगमाध्यक्ष एवं निगमायुक्त द्वारा पुरैनी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर पहुँच कर सभी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया साथ ही ट्रांसपोर्टर्स को संचालन के दौरान किसी भी प्रकार कि कठिनाइयों का सामना न करना पड़े इस हेतु उपस्थित ट्रांसपोर्टस से चर्चा करते हुए सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा प्रकाश ,साफ़-सफ़ाई,पेयजल इत्यादि सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू,शशिकांत तिवारी,तुलसा गुलाब बेन,पार्षद शकुंतला सोनी,प्र कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा,राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक,उपयंत्री पवन श्रीवास्तव,शैलेंद्र प्यासी,ठेकेदार सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version