Latest

Transfer: मोदी सरकार ने की प्रशासनिक सर्जरी, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Transfer: मोदी सरकार ने की प्रशासनिक सर्जरी, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Transfer: मोदी सरकार ने की प्रशासनिक सर्जरी। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सचिव के रूप में अपूर्व चंद्रा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वहीं आईएएस संजय जाजू को अपूर्व चंद्रा की जगह नया सूचना एवं प्रसारण सचिव नियुक्त किया गया है।

केंद्र सरकार ने शनिवार को शीर्ष स्तरीय नौकशाही में फेरबदल किया है। सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा को स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया गया, वहीं संजय जाजू को सूचना एवं प्रसारण की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें अपूर्व चंद्रा महाराष्ट्र कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा(आईएएस) अधिकारी हैं।

कार्मिक मंत्रालय ने जारी किए आदेश

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सचिव के रूप में अपूर्व चंद्रा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वहीं आईएएस संजय जाजू को अपूर्व चंद्रा की जगह नया सूचना एवं प्रसारण सचिव नियुक्त किया गया है। 1992 बैच के आईएएस अधिकारी संजय जाजू वर्तमान में अपने कैडर राज्य तेलंगाना में कार्यरत हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक, उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच(सेवानिवृत्त) आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह संधू को एक वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल सचिव नामित किया गया है। आदेश के मुताबिक,असम-मेघालय कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष कुमार भूटानी, सहकारिता मंत्रालय के सचिव होंगे।

जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी

कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, असम-मेघालय कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष कुमार भूटानी, सहकारिता मंत्रालय के सचिव होंगे। आईएएस राज कुमार गोयल को सीमा प्रबंधन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। कानूनी मामलों के सचिव नितेन चंद्रा अब पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के सचिव होंगे और के मोसेस चालाई को गृह मंत्रालय के तहत अंतर राज्य परिषद सचिवालय का सचिव नामित किया गया है। चालाई वर्तमान में उत्तर पूर्वी परिषद सचिवालय, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के सचिव हैं। नितेन चंद्रा, जो कानूनी मामलों के सचिव के पद पर नियुक्त होने वाले पहले आईएएस अधिकारी थे, “एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर उच्च स्तरीय समिति के सचिव भी हैं।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनिल मलिक को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि वह 29 फरवरी को इंदीवर पांडे की सेवानिवृत्ति के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव का पदभार संभालेंगे। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में विशेष सचिव (लॉजिस्टिक्स) सुमिता डावरा अब श्रम और रोजगार मंत्रालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी होंगी। वह इस महीने के अंत में आरती आहूजा की सेवानिवृत्ति के बाद श्रम और रोजगार मंत्रालय में सचिव का पद संभालेंगी। सहकारिता मंत्रालय में विशेष सचिव विजय कुमार को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का अध्यक्ष नामित किया गया है। ए.नीरजा उर्वरक विभाग में विशेष सचिव होंगी और श्याम भगत नेगी को कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

Back to top button