Transfer: मध्य प्रदेश में IAS अधिकारियों के तबादले की नई लिस्ट जारी, जानिए कौन-कौन से अधिकारी शामिल
भोपाल। Transfer: मध्य प्रदेश में IAS अधिकारियों के तबादले की नई लिस्ट जारी, जानिए कौन-कौन से अधिकारी शामिल। 1 फरवरी 2025। मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की एक और तबादला लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 4 वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
Transfer: मध्य प्रदेश में IAS अधिकारियों के तबादले की नई लिस्ट जारी, जानिए कौन-कौन से अधिकारी शामिल
श्री अनुराग जैन मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन के द्वारा जारी की गई इस ट्रांसफर लिस्ट में शामिल अधिकारियों के नाम और उनके नए पद इस प्रकार हैं:
-
श्री जे.एन. कांसोटिया (1989): महानिदेशक, आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, मध्यप्रदेश भोपाल से अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग (अध्यक्ष राजस्व मंडल) के पद पर स्थानांतरित।
-
श्री सचिन सिन्हा (1995): प्रशासनिक सदस्य, राजस्व मंडल, मध्यप्रदेश, ग्वालियर तथा अध्यक्ष, राजस्व मंडल, मध्यप्रदेश, ग्वालियर (अतिरिक्त प्रभार) से वि.क.अ.—सह—महानिदेशक, आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, मध्यप्रदेश भोपाल (प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन) के पद पर स्थानांतरित।
- श्रीमती रश्मि अरुण शमी (1994): प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा विशेष आयुक्त (समन्वय), मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक आवासीय आयुक्त, मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

