मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी के बाद संदीप माकिन को नगर निगम आयुक्त ग्वालियर के पद से हटाया गया है। दरअसल, ग्वालियर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर कचरा सड़कों पर फेंक दिया और धरने पर भी बैठक गए थे।

इस मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया था और कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस के बाद उन्हें हटा दिया था। इस जगह पर सामान्य प्रशासन विभाग ने ग्वालियर जिला पंचायत में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम वर्मा को पदस्थ किया है। वहीं, खंडवा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोशन कुमार सिंह का तबादला मुरैना जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर किया गया है।