Monday, April 6, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Transfer Breaking EC के निर्देश पर जबलपुर और भिंड पुलिस अधीक्षक तथा खरगोन व रतलाम कलेक्टर को हटाया

Transfer चुनाव आयोग के निर्देश पर गृह विभाग ने दो पुलिस अधीक्षक को बुधवार को हटा दिया है। इसमें जबलपुर एसपी तुषारकांत विद्यार्थी और भिंड एसपी मनीष खत्री को हटा कर पीएचक्यू पदस्थ किया गया है। इसी तरह खरगोन कलेक्टर शिवराज वर्मा तथा रतलाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का भी तबादला किया गया है।

wp 1697040335320

wp 1697040322092
बता दें नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने अपने क्षेत्र में ब्राह्मणों को थाना प्रभारी बनाने को लेकर चुनाव आयोग को शिकायत की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में अटेर से भाजपा विधायक अरविंद भदौरिया के क्षेत्र में ठाकुर थाना प्रभारी बनाने का आरोप लगाया था। वहीं, जबलपुर एसपी को भी विपक्ष की शिकायत पर हटाने की चर्चा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम