TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को सख्त निर्देश: Airtel, Jio, VI और BSNL को वेबसाइट-ऐप्स पर बनाना होगा ‘TRAI-Mandated Packs’ का अलग सेक्शन; दिखेंगे बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज प्लान

TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को सख्त निर्देश: Airtel, Jio, VI और BSNL को वेबसाइट-ऐप्स पर बनाना होगा ‘TRAI-Mandated Packs’ का अलग सेक्शन; दिखेंगे बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज प्लान

नई दिल्ली: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने देश की प्रमुख टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों—Airtel, Reliance Jio, Vodafone Idea (Vi) और BSNL को ग्राहकों के हित में एक बड़ा निर्देश जारी किया है। ट्राई ने ऑपरेटर्स को अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स, मोबाइल ऐप्स और बिक्री केंद्रों (Retail Outlets) पर ट्राई द्वारा मेंडेट (अनिवार्य) किए गए सस्ते रिचार्ज प्लान्स को स्पष्ट और प्रमुखता से दिखाने के आदेश दिए हैं।

इसके लिए रेगुलेटर ने कंपनियों को अपनी वेबसाइट और ऐप्स पर ‘TRAI-Mandated Packs‘ के नाम से एक अलग और स्पष्ट दिखने वाला टैब या सेक्शन बनाने को कहा है, ताकि आम उपभोक्ताओं को बिना डेटा वाले किफायती रिचार्ज प्लान चुनने में कोई परेशानी न हो।

1 नवंबर तक लागू करना होगा नया आदेश

ट्राई ने 1 अक्टूबर को जारी अपने इस आदेश का पालन करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को 1 महीने की समय-सीमा (1 नवंबर 2026 तक) दी है। यानी नवंबर महीने से मोबाइल यूज़र्स को कंपनियों के ऐप और वेबसाइट पर सीधे तौर पर सस्ते ओनली-वॉइस और SMS वाले पैक्स का विकल्प दिखाई देने लगेगा। यह कदम ग्राहकों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उठाया गया है।

बिना डेटा वाले सस्ते प्लान्स और फिक्स्ड डेट रिन्यूअल की सुविधा

ट्राई ने पिछले महीने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को निर्देश दिए थे कि वे उन ग्राहकों के लिए विशेष प्लान लॉन्च करें जिन्हें इंटरनेट/डेटा की आवश्यकता नहीं होती है:

  1. ओनली वॉइस व SMS पैक्स: ऑपरेटर्स को 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले ऐसे ‘स्पेशल टैरिफ वाउचर’ (STV) देने होंगे, जिनमें केवल कॉलिंग और SMS की सुविधा होगी।

  2. 30 दिन से अधिक का विकल्प: 30 दिन से ज्यादा की वैलिडिटी वाला भी कम से कम एक ऐसा प्लान अनिवार्य रूप से पेश करना होगा, जिसमें डेटा शामिल न हो और जिसकी कीमत डेटा वाले प्लान्स के मुकाबले काफी कम रखी जाए।

  3. फिक्स्ड डेट रिन्यूअल: ग्राहकों को एक ऐसा विकल्प भी देना होगा, जिससे वे हर महीने एक तय तारीख पर ही अपना रिचार्ज रिन्यू कर सकें, ताकि बार-बार अलग-अलग तारीखों पर रिचार्ज कराने के झंझट से मुक्ति मिल सके।

↑
Exit mobile version