FEATUREDkatniLatest

कटनी में हवा में दौड़ेगी ट्रेन- देश के सबसे लंबे 33.40 किमी ‘रेल फ्लाईओवर’ की नई डेडलाइन तय, जानें कब से चलेगा ट्रैफिक

जबलपुर-कटनी रूट पर बड़ी सौगात: 2026 के अंत तक चालू होगा 33.40 किमी लंबा रेल फ्लाईओवर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

कटनी में हवा में दौड़ेगी ट्रेन- देश के सबसे लंबे 33.40 किमी ‘रेल फ्लाईओवर’ की नई डेडलाइन तय, जानें कब से चलेगा ट्रैफिक

जबलपुर / कटनी: पश्चिम मध्य रेल (WCR) के अंतर्गत मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बन रहा देश का सबसे लंबा रेल ग्रेड सेपरेटर (रेल फ्लाईओवर) जल्द ही पूरी तरह से परिचालन के लिए तैयार होने जा रहा है। ‘प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना’ के तहत विकसित की जा रही 33.40 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना का अधिकांश काम पूरा कर लिया गया है।

रेलवे प्रशासन ने आगामी नवंबर तक सभी शेष निर्माण कार्यों को पूरा करने का डेडलाइन तय किया है, ताकि साल 2026 के अंत तक पूरे ग्रेड सेपरेटर पर मालगाड़ियों व ट्रेनों का निर्बाध संचालन शुरू किया जा सके।

 ₹1800 करोड़ की लागत और प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

  • कुल लंबाई व मार्ग: कटंगी खुर्द से न्यू मझगवां तक करीब ₹1800 करोड़ की लागत से 33.40 किमी लंबे इस प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा रहा है।

  • अप ट्रैक पहले से चालू (15.85 किमी): परियोजना का 15.85 किलोमीटर लंबा ‘अप ट्रैक’ (Up Track) पहले ही शुरू किया जा चुका है, जिस पर वर्तमान में रोजाना 20 से अधिक मालगाड़ियां सफलतापूर्वक दौड़ रही हैं।

    विदाई की तैयारी के बीच हाथ में लग गई हथकड़ी-रिटायरमेंट से 24 घंटे पहले 6 हजार की रिश्वत लेते धराया EE

  • डाउन ट्रैक का काम अंतिम चरण में (17.52 किमी): वर्तमान में 17.52 किमी लंबे ‘डाउन ट्रैक’ (Down Track) का निर्माण तेजी से चल रहा है। वायडक्ट (Viaduct) आधारित यह डाउन ट्रैक भारतीय रेलवे की सबसे लंबी एलिवेटेड रेल संरचनाओं (Elevated Rail Structures) में शामिल होगा।

कटनी में मालगाड़ियों के ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

कटनी जंक्शन मध्य भारत का एक बेहद महत्वपूर्ण रेल यार्ड और क्रॉसिंग पॉइंट है, जहां बिलासपुर, बीना, प्रयागराज और जबलपुर रेल मार्गों का भारी ट्रैफिक रहता है। मालगाड़ियों के कटनी शहर के ऊपर से (एलिवेटेड ट्रैक पर) गुजरने से:

  1. यार्ड में होने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी और मालगाड़ियों के जाम की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

  2. पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार में सुधार होगा और आउटर पर सिग्नल क्लीयरेंस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कटनी में हवा में दौड़ेगी ट्रेन- देश के सबसे लंबे 33.40 किमी ‘रेल फ्लाईओवर’ की नई डेडलाइन तय, जानें कब से चलेगा ट्रैफिक

Back to top button