Train Derailed: आंध्र प्रदेश में ट्रेन पटरी से उतरी, विजयनगरम की घटना; विशाखापट्टनम से रायगढ़ जा रही थी ट्रेन
Train Derailed: आंध्र प्रदेश में ट्रेन पटरी से उतरी, विजयनगरम की घटना; विशाखापट्टनम से रायगढ़ जा रही थी ट्रेनआंध्र प्रदेश में ट्रेन पटरी से उतरी, विजयनगरम की घटना; विशाखापट्टनम से रायगढ़ जा रही थी ट्रेन
आंध्र प्रदेश में पटरी से उतरी ट्रेन
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो ट्रेनों की टक्कर हो गई है। हादसे में 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, विशाखापत्तनम से आ रही एक यात्री ट्रेन रायगढ़ा जा रही थी। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम-रगडा पैसेंजर ट्रेन के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीन कोच क्षतिग्रस्त हुए हैं। 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बचाव अभियान जारी है। सहायता और एम्बुलेंस के लिए स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ को सूचित किया गया है। दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। कुछ रिपोर्ट में तीन लोगों की मौत होने का भी दावा किया जा रहा है।
आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को घायल लोगों को सहायता प्रदान करने का आदेश दिया। आंध्र प्रदेश CMO के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने तत्काल राहत उपाय करने और विजयनगरम के निकटतम जिलों विशाखापत्तनम और अनाकापल्ली से अधिक से अधिक एम्बुलेंस भेजने और अच्छी चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए आसपास के अस्पतालों में उचित व्यवस्था करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने पुलिस और राजस्व सहित अन्य विभागों के समन्वय के आदेश जारी किए हैं, जिससे घायलों को शीघ्र चिकित्सा सेवाएं मिलें।