FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Train Cancelled: 5 दिसंबर से रतलाम मंडल से चलने वाली ट्रेन निरस्त

Train Cancelled: 5 दिसंबर से रतलाम मंडल से चलने वाली ट्रेन निरस्त । पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के बरांझ स्टेशन पर ब्लाक के कारण रतलाम मंडल से चलने वाली ट्रेन निरस्त रहेगी। मंडल के इंदौर स्टेशन से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस 5 से 11 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। वहीं 18233 इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस 6 से 12 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। इस दौरान पहले से बुकिंग करवा चुके यात्रियों को अन्य माध्यमों से यात्रा करना होगी।

 

 

रतलाम मंडल से गुजरने वाली ट्रेन रहेगी निरस्त

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल क प्रयागराज स्टेशन पर मेजर अपग्रेडेशन कार्य किया जाना है। इस कार्य के कारण रतलाम मंडल से गुजरने वाली 09525 ओखा-नाहरलगुन स्पेशल एक्सप्रेस 28 नवंबर से 2 जनवरी तक निरस्त रहेगी। वहीं दो दिसंबर से 6 जनवरी तक नाहरलगुन से चलने वाली 09526 नाहरलगुन-ओखा स्पेशल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

Back to top button