आधी रात दर्दनाक हादसा: एक युवक की मौके पर मौत, इलाज के दौरान दो और ने तोड़ा दम
आधी रात दर्दनाक हादसा: एक युवक की मौके पर मौत, इलाज के दौरान दो और ने तोड़ा दम
आधी रात दर्दनाक हादसा: एक युवक की मौके पर मौत, इलाज के दौरान दो और ने तोड़ा दम
आधी रात दर्दनाक हादसा: एक युवक की मौके पर मौत, इलाज के दौरान दो और ने तोड़ा दम, हादसे में एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई थी। चार अन्य साथियों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन दुर्भाग्य से इनमें से दो युवकों को नही बचाया जा सका। इनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बाकी दो और दोस्त गम्भीर है, जिन्हें प्राथमिक इलाज कर जबलपुर रेफेर किया गया है।
आधी रात के बाद घटना
मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात इस हादसे हुआ। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में बड़ेरी तथा नौरोजाबाद निवासी युवक भी सवार थे। ये सभी आपस मे दोस्त थे।
वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में है। ये हादसा ग्राम खैरा के करीब ताला मार्ग की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही देर रात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शवों को पीएम आदि कार्यवाही के लिए मरचुरी में रखा गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।