Latest

सवारियो से ओवर लोड वाहन पर यातायात पुलिस की कार्यवाही

कटनी। मालवाहक में 20 से अधिक सवार लोग पर यातायात पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही वाहन जप्त किया। अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक जिला कटनी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात राहुल पाण्डेय की टीम नें मालवाहक पर सवारी ढोने वाले वाहन चालक पर की कड़ी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मालवाहक पर सवारी ढोने वाले वाहन चालकों पर कड़ी एवं सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में आज दिनांक 04.03.2024 को विशेष अभियान संचालित कर चैकिंग संचालित कर चेकिंग स्थान मिशन चौक में मालवाहक क्रमांक mh 49d 7182 का चालक 20 से अधिक लोगो को मलबाहक में सवार कर परिवहन करता पाया गया जिसके के आवश्यक दस्तावेज चैक करने पर वाहन चालक बिना लाईसेंस के वाहन चलाते पाया गया एवं वाहन का फिटनेस भी नही था। उक्त मालवाहक को जप्त कर वाहन चालक एवं मालिक को वैधानिक कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध कर न्याया लय की कार्यवाही की गई । 20 से अधिक लोग ग्राम पण्डरई जिला डिण्डोरी के रहने वाले है। जो वर्तमान में झलवारा में मजदूरी का कार्य करते है एवं कैलवारा खुर्द जिला कटनी में रहते है । मालवाहक में सवार सभी लोगों को थाना प्रभारी यातायात द्वारा सुरक्षित निशुल्क ससम्मान उनके गतंव्य तक पहुँचाया गया व् सवार लोगो से विनम्र अपील करते हुए आग्रह किया कि भविष्य में इस प्रकार का आवागमन न करें। कार्यवाही में मुख्य भूमिका-उक्त कार्यवाही में रक्षित निरीक्षक राहुल पाण्डेय, सउनि ईश्वरदास बागरी चालक प्रआर सुरेन्द्र सिंह, प्रआर राजेश मरावी मनोज देवैदी राज कुमार व् दीप कुमार गौतम की मुख्य भूमिका रही ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम