
वैसे यह एक सराहनीय कदम है जो बेंगलुरू ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है। लोगों को बहुत ही असानी से इस बात के लिए सचेत किया जा रहा है कि सड़क नियमों का उल्लंघन आपकी जान के लिए कितना बड़ा खतरा बन सकता है।
इतना ही नहीं ये यमराज जिन बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था, उनके पीछे गदा लेकर दौड़ते हुए भी नजर आए। नियम तोड़ने वालों को चेताने के लिए यमराज का रूप धारण किए हुए कलाकार का उपयोग किया गया। कलाकार ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी देते हुए समझाया कि अगर वे ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं तो यमराज उनके घर आएंगे।
ये आइडिया हलासुरु गेट यातायात पुलिस का था। हलासुरु गेट यातायात पुलिस ने लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुकता फैलाने के लिये ‘यमराज’ को अपना ब्रैंड एम्बेसडर बनाया है, ताकि लोगों में यह संदेश जाए कि अगर वे हेलमेट के बगैर लापरवाही से वाहन चलाते हैं या यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं तो यह उनके जीवन के लिये खतरनाक हो सकता है।
कलाकार जो ‘यमराज’ बने हैं उनका नाम वीरेश है। उन्होंने उन मोटर चालकों को चेतावनी दी जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पैदल चलने वालों और मोटर चालकों दोनों के बीच जागरुकता पैदा करके, दुर्घटना के मामलों की संख्या को कम करना है। यमराज ने हेलमेट नहीं पहने बाइक सवारों को रोका और उनसे यातायात नियमों का पालन करने की अपील की और इसके साथ ही उन्हें गुलाब का फूल दिया।
यातायात पुलिस उपायुक्त अनुपम अग्रवाल ने बताया, ‘हम जुलाई को सड़क सुरक्षा माह के तौर मना रहे हैं। हम लोग स्कूल कॉलेजों में भाषण और नुक्कड़ नाटक जैसे कई कार्यक्रम भी करने वाले हैं।’ उन्होंने बताया, ‘इसके अलावा हमने ‘यम’ नामक चरित्र के इस्तेमाल का विचार किया ताकि लोगों में यह संदेश फैला सकें कि अगर उन्होंने यातायात नियमों का पालन नहीं किया तो यमराज उनके घर आ जाएगा।’
गौरतलब है कि देश में यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यातायात पुलिस द्वारा दंड वसूलने के बावजूद घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। देखा जा रहा है कि यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में युवा वर्ग सबसे आगे है। यातायात नियमों के उल्लंघन से सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इस साल जून तक 2336 दुर्घटनाएं हुईं। इन दुर्घटनाओं में से 330 घातक थीं।
-
सामुद्रिक शास्त्र: होंठों की बनावट से जानें व्यक्ति का स्वभाव, जानें आपके होंठ क्या कहते हैं आपके बारे में -
महाराष्ट्र को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: मुकुटबन-गढ़चंदूर के बीच 38 किमी नई रेल लाइन को ₹493 करोड़ की मंजूरी -
NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी: “प्रकृति संरक्षण भारत की परंपरा, विकसित देशों की तुलना में हमारा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन 6 गुना कम” -
शिकारियों की खैर नहीं: कर्नाटक के जंगलों में उतरेगी ‘बेल्जियम शेफर्ड’ की ब्रिगेड, 5 टाइगर रिजर्व में संभालेंगी मोर्चा -
UNSC में महाशक्तियों की भिड़ंत: रूस और चीन ने अमेरिकी प्रस्ताव पर लगाया डबल वीटो; ईरान पाबंदियों की निगरानी करने वाला UN पैनल ठप -
अरब सागर में भिड़े भारत-पाक युद्धपोत: पाकिस्तान का PNS हुनैइन हुआ क्षतिग्रस्त, भारत का कोलकाता क्लास शिप सुरक्षित -
टाटा ग्रुप में बड़ा फैसला: एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, अगले 5 सालों के लिए मिली कमान -
मौत के 6 साल बाद कागजों में भी खत्म हुआ कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे, हाईकोर्ट के दखल पर जारी हुआ डेथ सर्टिफिकेट -
कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 50 लाख की रिश्वत लेते धारवाड़ का तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार -
PM मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का किया उद्घाटन; सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का हुआ आगाज -
30 से 40 की उम्र में महिलाओं के लिए खतरनाक है ‘साइलेंट किलर’ हाई बीपी: एक्सपर्ट से जानें धमनियों के सख्त होने का कारण और बचाव -
3 साल बाद भारत लौटी IPL ऑक्शन की मेजबानी: दिसंबर 2026 में देश में लगेगा खिलाड़ियों पर दांव, 2028 मेगा ऑक्शन फिर विदेश में -
ओडिशा के मयूरभंज में संदिग्ध कोड वाला कबूतर मिलने से सनसनी: पैर की रिंग पर लिखा ‘BAN-2026’, पुलिस और वन विभाग जांच में जुटे -
EPF Wage Limit Revised: नौकरीपेशा वर्ग को मोदी सरकार का तोहफा, ₹25000 हुई पीएफ की सैलरी लिमिट; 51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले -
अरब सागर में भारत-पाक नौसेना जहाजों की टक्कर: रक्षा मंत्रालय ने जताई सख्त आपत्ति, पाक राजनयिक तलब -
शेयर बाजार में हाहाकार: 330 मिनट में स्वाहा हुए ₹9 लाख करोड़, सेंसेक्स 1200+ अंक टूटा; ये हैं तबाही के 5 मुख्य कारण -
रेलवे अर्बन बैंक बिलासपुर में बंपर भर्ती: ग्रुप सी के 35 पदों पर प्रक्रिया शुरू; शेयरधारकों और स्टाफ आश्रितों को मौका -
चीन-पाक चुनौतियों के बीच भारतीय सेना का बड़ा आधुनिकीकरण: AI, ड्रोन तकनीक और आत्मनिर्भरता पर फोकस; देखें मुख्य बिंदु -
त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा तोहफा: अजमेर-रांची के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन; कटनी मुड़वारा, सागर और दमोह में होगा स्टॉपेज -
‘मुंबई में घर खरीदना सपना’: TV एक्ट्रेस आंचल खुराना ने दिखाया अपने ₹70 हजार किराए का 1 BHK फ्लैट, खिड़की से दिखती हैं झुग्गियां