Traffic नियमों का उल्लंघन करने से इस शहर में पीछे पड जाता है यमराज !
बेंगलुरु। सड़क दुर्घटना और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए बेंगलुरू पुलिस ने एक अनोखा तरीका अपनाया है। अगर आप बेंगलुरू की सड़कों पर गाड़ी चला रहे हैं और आपने यातायात नियम को तोड़ा तो हो सकता है आपके पीछे यमराज पड़ जाएं। ये यमराज इतनी आसानी से आपका पीछा भी नहीं छोड़ेंगे और आपको इस बात का अहसास कराकर दम लेंगे कि आपने बहुत बड़ी गलती की है।


