Latestधर्मराष्ट्रीयहोली विशेष

Bhai Dooj पर्व की डेट को लेकर आपको भी असमंजस है तो पढ़ें यह खबर

Bhai Dooj पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की शुक्ल द्वितीया तिथि 14 नवंबर 2023 को दोपहर 02:36 बजे से प्रारंभ हो जाएगी और 15 नवंबर 2023 को दोपहर 01:47 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के कारण भाई-दूज पर्व 15 नवंबर यानी बुधवार को ही मनाया जाना चाहिए। इस दौरान राहु काल को छोड़कर किसी भी समय बहनें भाईदूज की पूजा करके भाई को तिलक लगा सकती है। लेकिन पूजा के लिए शुभ समय सुबह 06:44 से 09:24 बजे के बीच रहेगा। 15 नवंबर को राहु काल दोपहर 12:03 से 01:24 बजे तक रहेगा।

हर साल भाई दूज का पर्व कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार Bhai Dooj पर्व को लेकर कई तरह के असमंजस है। ऐसे में हम यहां आपको पंचांग के अनुसार, भाई दूज पर्व मनाने की सही तारीख और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय बता रहे हैं।

भाई और बहन के मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाई के माथे पर तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहन को प्रेम स्वरूप उपहार देता है। भाई दूज पर तिलक करने के बाद बहनें भाई को नारियल का गोला उपहार में देती हैं। पौराणिक मान्यता है कि जब यमराज पहली बार यमुना के घर भाई दूज पर पहुंचे थे तो बहन यमुना अपने भाई यमराज का बहुत सत्कार किया था और यमराज को नारियल का गोटा उपहार में दिया था। तभी से यह परंपरा चली आ रही है

Back to top button