Site icon Yashbharat.com

कल 14 फरवरी को निकलेगी गजरथ महोत्सव की शोभायात्रा, चेतनोदय तीर्थ में प्रतिदिन सम्पन्न कराए जा रहे धार्मिक अनुष्ठान

WhatsApp Image 2025 02 12 at 4.01.31 PM

कटनी। शहर के झुरही टोला कैलवारा फाटक क्षेत्र स्थित जैन समाज के चेतनोदय तीर्थ में चल रहे गजरथ महोत्सव के तहत कल 14 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 1 बजे श्रीजी कि विशाल व भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह धार्मिक शोभायात्रा पंडाल से प्रारंभ होकर मंदिर प्रदिक्षणा के पश्चात पंडाल में धर्म शोभायात्रा के रूप में परिवर्तित होगी। गजरथ महोत्सव के मंत्री प्रमोद जैन कक्का ने बताया कि शोभायात्रा में महायज्ञ नायक, सौधर्म इन्द्र, कुवेर, नभिराय, मरूदेवी सहित सभी इन्द्र इन्द्राणी एवं प्रमुख पात्र शामिल होंगे। गौरतलब है कि परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज नवाचार समय सागर महाराज के आर्शीवाद से एवं श्री 108 जगत पूज्य मुनि श्री सुधा सागर महाराज की प्रेरणा एवं आर्शीवाद से एवं दिगम्बर जैन पंचायत समिति एवं सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वाधान में भूमि प्रदाता कन्हैयालाल गिरधारीलाल औंषधालय की ट्रस्ट की भूमि पर चेतनोदय तीर्थ में गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जहां प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए जा रहे हैं। गतदिवस भी अभिषेक शांतिधारा कल्याणक पूजन, शांति हवन, मुनि श्री 108 मुनि पुगंव सुधा सागर के मांगलिक प्रवचन एवं प्रात: मंगलाष्टक, अभिषेक शांतिधारा एवं दोपहर में रक्षामंत्र, शांतिमंत्र आदि कुमार का विवाह एवं राज्याभिषेक राजाओं द्वारा भेंट, समर्पण, दण्ड व्यवस्था, ब्राम्ही सुंदरी को विद्यादान एवं निलाजंना नृत्य के पश्चात युवराज आदिकुमार को वैराग्य उत्पन्न हुआ। उन्होने भरत बाहुबली को राज्य सौंपकर पालकी में आरूढ़ होकर दीक्षावन की ओर प्रस्थान किया। सांयकाल आचार्य भक्ति, जिज्ञासा समाधान एवं रात्रि में कंठस्थ कला केन्द्र दिल्ली से पधारे सत्येन्द्र शर्मा एण्ड पार्टी का संगीतमय प्रस्तुति दी जा रही है । इस अवसर पर पंचायत महासभा के अध्यक्ष संजय जैन, मंत्री विनी जैन ने जानकारी देते हुये बताया कि चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र महोत्सव में श्रद्धालुओं को पहुंचने के लिये जैन मंदिरों के सामने से ई-रिक्शा की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है तथा कार्यक्रम स्थल पर समाज के डॉक्टर बंधुओ द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की जा रही है। इसके अलावा स्थानीय एवं सागर, रीवा, सतना, जबलपुर, दमोह, इंदौर सिहोरा आदि से आने वाले धर्मानुरागी बन्धुओं की भोजन की समुचित व्यवस्था समिति द्वारा की गई है।

 

Exit mobile version