धर्म

Today’s Horoscope : SAGITTARIUS रिश्तों में आएगी मधुरता,लाल वस्तुओं का दान करें

ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): आर्थिक तनाव और मानसिक पीड़ा से बचने के लिए लाल वस्तुओं का दान करें। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा।

TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): अधीनस्थ कर्मचारी मित्र या भाई के कारण तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

GEMINI (21 मई – 20 जून): अधीनस्थ कर्मचारी पड़ोसी आदि से तनाव मिल सकता है। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भागदौड़ रहेगी।

CANCER (21 जून – 22 जुलाई): भावुकता में नियंत्रण रखें। संतान के दायित्‍व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्‍न होगा। उपहार या सम्‍मान में वृद्धि होगी।

LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): यात्रा देशाटन की स्थिति में कुछ व्यवधान रहेंगे। झगड़ा विवाद एवं स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत् होगा। शासन सत्‍ता का भरपूर सहयोग मिल सकता है।

LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): रचनात्‍मक प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्‍न न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): सामाजिक प्रतिष्‍ठा बढेगी। मित्र या किसी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन सत्‍ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। यात्रा भी संभव।

CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्‍मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्‍य मिलेगा।

PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): रचनात्‍मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्‍ठा बढेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम