Aaj Ka Rashifal, 26 August जन्माष्टमी पर किन राशि वालों को होगा लाभ, पूरा सप्ताह कैसा रहेगा आपका राशि फलादेश, जानिए
Aaj Ka Rashifal, 26 August जन्माष्टमी पर किन राशि वालों को होगा लाभ, पूरा सप्ताह कैसा रहेगा आपका राशि फलादेश

Aaj Ka Rashifal 26 August सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा और इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे, जहां पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन गजकेसरी योग के साथ हर्षण योग, त्रिपुष्कर योग और रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है।
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन ग्रह-नक्षत्र के बदलाव से सिंह राशि वालों को मेहनत से ही नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी और कन्या राशि वालों को धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। वहीं वृषभ राशि वाले भविष्य के खर्चों को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। कृष्ण जन्माष्टमी की वजह घर में धार्मिक माहौल रहेगा और नए नए कार्यों में मन लगेगा। मित्रों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में अपेक्षित सफलता मिलने से संतोष रहेगा, लेकिन बैठे-बैठे लाभ मिलने की उम्मीद न करें। अगर आपने शेयर बाजार में कुछ पैसा लगाया है तो आज अच्छा खासा मुनाफा मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहने वाला है। जन्माष्टमी के मौके पर धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा और पूरे दिन उपवास करते रहें। व्यापार में अगर आप नई योजनाओं पर ध्यान देंगे तो आपको लाभ मिल सकता है। संतान के स्वभाव को देखकर मन में निराशा हो सकती है और आप भविष्य के खर्चों को लेकर चिंतित हो सकते हैं, इसलिए आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाए रखें।
मिथुन राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन अच्छा धन लाभ होगा और छात्रों को अपनी तैयारी को रिवाइज करने का मौका मिलेगा। जन्माष्टमी के मौके घर में नए नए पकवान बनाए जाएंगे और पूरा दिन धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। अत्यधिक क्रोध के कारण परिजनों से विवाद होने की आशंका भी है। दोपहर बाद नौकरी से जुड़े कुछ मामले सुलझेंगे, जिसके लिए आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा। वहीं व्यापारियों को छोटा मोटा मुनाफा होने की भी संभावना है।
कर्क राशि वालों के लिए कृष्ण जन्माष्टमी का दिन सामान्य रहने वाला है। आप सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ा पाएंगे, जिनसे निकट भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। किसी भी काम को शुरू करने के बाद आप उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे, जिससे आपका उत्साह बना रहेगा। नौकरी पेशा जातक काम में तल्लीन रहेंगे और विरोधियों की किसी भी आलोचना या रुकावट की परवाह किए बिना उसे करते रहेंगे। शाम के समय जन्माष्टमी के मौके पर परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बनेगी।
सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहेगा। अगर आज कोई महत्वपूर्ण कार्य करना है तो किसी वरिष्ठ या माता की सलाह लेकर ही करें, उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। आज किसी भी क्षेत्र में आपको मेहनत से ही नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी और सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। अपने किसी ऐसे दोस्त की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसने आपकी मदद की हो। व्यापार में लाभ के अवसर आज आपके हाथ से निकल जाएंगे, लेकिन अपने संतोषी स्वभाव के कारण आपका मन उदास नहीं रहेगा।
कन्या राशि वालों के लिए कृष्ण जन्माष्टमी का बेहद शुभ रहेगा। घर में अगर कोई तनाव चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। संतान को अच्छा काम करते देख आज आपको संतोष होगा लेकिन माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। आज दिन भर आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे और मौज-मस्ती को पूरा करने के लिए जरूरी कामों को नजरअंदाज भी कर सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों का साथ मिलेगा।
तुला राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। आज समस्याओं का समाधान ढूंढने से मानसिक शांति मिलेगी। आज काम में सफलता मिलने से मन आशा से भरा रहेगा और इस वजह से आप में क्रोध की मात्रा भी कम होगी। आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं, वहां अपना वर्चस्व स्थापित कर पाएंगे और अच्छा मुनाफा भी होगी। कृष्ण जन्माष्टमी की वजह से घर में धर्म कर्म के कार्य चलते रहेंगे और पूरे दिन उपवास भी रखेंगे। नौकरी पेशा जातकों के कार्यक्षेत्र में पद और अधिकारों में वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार के दिन किसी सरकारी संगठन से दीर्घकालिक लाभ की स्थिति बनेगी। आपकी किसी गलती से सेहत में विकार आने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। लेखन और कला से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से अचानक समाचार सुनने को मिल सकता है और परिवार से जुड़ा जरूरी कार्य पूरा होने की संभावना बन रही है।
धनु राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन काफी समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पिताजी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है, लेकिन इसे दिल पर ना लें। बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में कोई काम ना करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है और आपका काम बिगड़ सकता है। व्यापारियों की आज कोई व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर घर में धर्म कर्म के कार्य होते रहेंगे और पूरे दिन उपवास भी रहेंगे।
मकर राशि वालों के लिए कृष्ण जन्माष्टमी का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज आप किसी समस्या के समाधान के लिए परिजनों से चर्चा करेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि हो सकती है, जिससे शत्रुओं का मनोबल टूटता हुआ नजर आएगा। साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे, जो आपके लिए भविष्य के लिए फायदेमंद रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा आपका कोई विवाद लंबे समय से चल रहा है तो वह आज खत्म हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको काम पर ध्यान देना होगा, अन्यथा वरिष्ठों के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा।
कुंभ राशि वालों को सप्ताह का पहला दिन सामान्य रहेगा। अगर आप किसी कार्य में निवेश करना चाहते हैं तो निसंकोच करें क्योंकि इससे आपको अत्यधिक लाभ मिलेगा। व्यापार में दिन भर आपके दोनों हाथों में लड्डू होंगे और किसी अन्य बिजनस में निवेश का मौका भी मिलेगा। जन्माष्टमी के मौके पर घर में धार्मिक माहौल रहेगा और कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। परिवार में कुछ वाद-विवाद पनप सकता है, जिसमें आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
मीन राशि वालों के लिए कृष्ण जन्माष्टमी का दिन अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों ने अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो आज उन्हें सफलता मिल सकती है। जन्माष्टमी की वजह से अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी और नए नए पकवान भी बनाए जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपके योगदान के लिए आज आपको सराहना मिलेगी। अगर आपको कर्ज की वसूली के लिए जाना है तो उसके लिए दिन उपयुक्त रहेगा। संतान के भविष्य से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए आज आप समय निकाल पाएंगे।