धर्मLatest

आज गणगौर व्रत 2026: पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए करें ये पूजा!

आज गणगौर व्रत 2026: पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए करें ये पूजा!

आज गणगौर व्रत 2026: पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए करें ये पूजा!, सप्ताह की शुरुआत ही शुभ आज चैत्र माह की तृतीया तिथि पर महिलाएं कर रही हैं गणगौर व्रत। यह व्रत भगवान शिवऔर माता पार्वती को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि इसे करने से पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य मिलता है।

आज गणगौर व्रत 2026: पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए करें ये पूजा!

 पूजा का शुभ समय

शुभ मुहूर्त: सुबह 7:55 – 9:26 बजे
ब्रह्म मुहूर्त: 04:49 – 05:37 बजे
अभिजित मुहूर्त: 12:04 – 12:53 बजे
विजय मुहूर्त: 02:30 – 03:18 बजे

गणगौर पूजा विधि

  1. ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  2. पूजाघर साफ करें और लकड़ी की चौकी पर लाल/पीला वस्त्र बिछाएं।
  3. ईसर (शिव)और गौरी (पार्वती) की मूर्तियां रखें।
  4. कलश में गंगाजल भरें और ऊपर गेहूं या ज्वार रखें।
  5. माता रानी को मेहंदी, कुमकुम, चूड़ियां, मंगलसूत्र और नए वस्त्र अर्पित करें।
  6. षोडशोपचार पूजा करें: जल, अक्षत, फूल, धूप, दीपक, नैवेद्य और फल अर्पित करें।
  7. अंत में आरती करें और प्रसाद वितरित करके व्रत संपन्न करें।

 महत्व

गणगौर व्रत पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखा जाता है।
कुंवारी कन्याएं इसे मनचाहा वरदान पाने के लिए भी करती हैं।
पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती ने शंकर जी को पति रूप में पाने के लिए यही व्रत किया था।
यह त्योहार होली के बाद शुरू होता है और लगभग 18 दिनों तक चलता है।

 

Back to top button