Site icon Yashbharat.com

TMC सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां ने बेटे को दिया जन्म, शादी से लेकर प्रेग्नेंसी तक विवादों में घिरी एक्ट्रेस

20210826 181156

कोलकाता। टीएमसी (TMC) सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) मां बन गई हैं। उन्होंने 25 अगस्त की रात कोलकाता के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। सूत्रों के मुताबिक नुसरत जहां को बीती रात एक्टर यश दासगुप्ता उन्हें अस्पताल लेकर आए थे। वहीं 26 अगस्त को नुसरत ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें लिखा, डर से ज्यादा विश्वास है। इस कैप्शन के साथ नुसरत ने पॉजिटिविटी और मॉर्निंग वाइब्स जैसे हैशटैग यूज किए। तो वहीं आज बेटे को जन्म देने के बाद उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

आपको ता दें, नुसरत कुछ समय पहले पति निखिल जैन के साथ विवादों के चलते सुर्खियों में आई थीं। निखिल और नुसरत पिछले साल नवंबर से अलग रह रहे हैं। दोनों के रिश्ते पर लगातार सवाल उठ रहे थे जिसके बाद नुसरत ने मीडिया के सामने आते हुए निखिल के साथ अपनी शादी को अमान्य करार दे दिया था और उनपर अपने पैसों के गलत इस्तेमाल और धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। इसी बीच नुसरत के प्रेग्नेंट होने की ख़बरें आने लगी थीं। प्रेग्नेंसी की ख़बरें आने पर उनके पति निखिल जैन ने एबीपी आनंदा से कहा था कि उन्हें प्रेग्नेंसी के बारे में कोई जानकारी नहीं। यह बच्चा उनका नहीं है, क्योंकि वो पिछले कई महीनों से अलग हैं।

तमाम विवादों में घिरी एक्ट्रेस नुसरत ने अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं थी, मगर जून में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई थी, जिसमें उनका बेबी बंप नज़र आया था। इसके बाद नुसरत की प्रेग्नेंसी को कन्फर्म माना जाने लगा था। वहीं आज बंगाली एक्ट्रेस नुसरत ने बेटे को जन्म दिया है।

Exit mobile version