Latest

Tirupati Stampede: आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगदड़, 4 लोगों की मौत की खबर; कई घायल

Tirupati Stampede: आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगदड़, 4 लोगों की मौत की खबर; कई घायल। आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में बुधवार को भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगदड़ वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट वितरण केंद्र के पास मची, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान मलिका के रूप में हुई है। कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया या है। आज सुबह से करीब 4000 श्रद्धालु तिरुपति में विभिन्न टिकट केंद्रों पर वैकुंड द्वार दर्शन टिकट के लिए कतार में खड़े थे। यह घटना तब हुई जब श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टी पार्क में टोकन वितरण के लिए कतार में लगने की अनुमति दी गई। 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम