Tiger Wife पति पर हमला करने आए बाघ के सामने खड़ी हो गई पत्नी, हार कर बाघ को भागना पड़ा

Tiger Wife कहते हैं पत्नी पति को यमराज के मुह सभी खींच लाएगी। यह कहावत यूं ही नहीं बनी इसका उदाहरण कल उमरिया जिले में देखने मिला जब व्यक्ति पर जब बाघ ने हमला किया तो उसकी पत्नी अपनी जान की परवाह किए बिना अपने पति की जान बचाने के लिए बाघ के सामने खड़ी हो गई। उस महिला ने हिम्मत से बाघ को हांक कर भगा दिया।
इस तरह पत्नी ने पति को बाघ के सामने से उसे मौत के मुह से खींच लाई। इसके बाद बाघ को उलटे पैर वापस जंगल में लौटना पड़ा। यह घटना उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत ग्राम दमना की है। बाघ को टाइगर कहते हैं पर यहां तो पत्नी टाइगर बन गई Tiger Wife
बकरी चराकर लौट रहा था बुजुर्ग
दरअसल 62 वर्षीय रामशरण बैगा पिता नथाई बैगा निवासी ग्राम बरखेड़ा पहारिहा हार बीट दमना अपने मवेशी एवं बकरियों को गांव के समीप से चराकर लौट रहे थे। उसी वक्त बाघ ने अचानक आकर उनपर हमला कर दिया। किसी कदर सूझबूझ से बाघ से संघर्ष करते हुए रामचरण ने अपनी जान बचाने के लिए आसपास लोगों को गुहार लगाई।
वहीं पास में ही रामचरण की पत्नी धान का रोपा लगाने का कार्य कर रही थी, जिसने अपने पति की आवाज सुनते ही दौड़ लगा दी और अपनी जान की बाजी लगाकर पति की जान बचाई। रामचरण की पत्नी मुन्नी बाई अपने पति के सामने खड़ी हो गई और बाघ को हांकने लगी। पीछे से कुछ और लोग भी पहुंच गए, परिणाम स्वरूप बाघ वहां से वापस लौट गया। हालांकि इस घटना में रामचरण को मामूली चोट आई है।








