Latestमध्यप्रदेशमनोरंजन

Tiger 3 ओटीटी पर रिलीज हुई सलमान की टाइगर 3, ऐसे देख सकते हैं आप

OTT पर सलमान खान की फ़िल्म टाइगर 3 रिलीज हो गई है। टाइगर 3 ने शानदार ओपनिंग के साथ अपनी शुरुआत की थी। यह फिल्म 5 हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर बनी रही। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 ने कुल 285 करोड़ की कमाई की। सिनेमाघरों में शानदार कमाई करने के बाद फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

अब टाइगर का खतरनाक एक्शन ओटीटी पर देखने को मिलेगा। हिंदी के अलावा यह फिल्म तमिल और तेलुगु भाषा में भी देखी जा सकती है। पहले दो पार्ट की तरह टाइगर का तीसरा पार्ट भी दर्शकों को काफी पसंद आया है। फिल्म में इमरान हाशमी ने विलेन का किरदार निभाया है। सलमान खान और कैटरीना के साथ-साथ इमरान की एक्टिंग की भी काफी सराहना की गई है

शनिवार 6 जनवरी को यह अनाउंस किया गया था कि सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे रही है। बता दें कि एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और टाइगर 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

Back to top button