सार्वजनिक स्थान पर जाम छल काते तीन गिरफ्तार, झिंझरी चौकी पुलिस की कार्रवाई

कटनी। झिंझरी पुलिस चौकी माधवनगर के द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य में विशेष अभियान चलाकर होटल ,ढाबा चेक कर सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों पर कार्यवाही की गई। चौकी प्रभारी प्रियंका राजपूत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन व माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार सुबह 11 बजे अपने स्टाफ के साथ गणतंत्र दिवस समारोह एवं उससे संबंधित आयोजनों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने होटल, ढाबों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों को चेक कर उन्हें समुचित हिदायत दी गई। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए किशन बर्मन, आकाश बर्मन और विवेक तिवारी निवासी बिलहरी को देशी शराब, पानी के पाउच, प्लास्टिक गिलास, और चखना के साथ गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाही की गई है।








