Latest

अमकुही की पहाड़ियों के खंडहर मकान में बंधक बना कर नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में एक विधि विरुद्ध बालक भी शामिल, रंगनाथनगर थाना पुलिस को मिली सफलता 

कटनी(YASH BHARAT.COM)। रंगनाथनगर थाना अंतर्गत अमकुही की पहाड़ियों पर स्थित खंडहर मकान में नाबालिग लड़की को बंधक बना कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले एक विधि विरुद्ध बालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) को भी अभिरक्षा में लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि बरगवां निवासी एक महिला ने 27 जनवरी को थाना रंगनाथनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री 26 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे से लापता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम (रंगनाथनगर व माधवनगर) ने सूचना के आधार पर अमकुही पहाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर बालिका को सुरक्षित बरामद किया। महिला अधिकारियों की उपस्थिति में जब पीड़िता का बयान लिया गया, तो दिल दहला देने वाली सच्चाई सामने आई। बालिका ने बताया कि जब वह बाजार जा रही थी, तब परिचितों के साथ अमकुही पहाड़ी की ओर गई थी। वहां आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर जबरदस्ती की और बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

1=अभिषेक उर्फ सक्कू (19 वर्ष): इसके पास से मारपीट में इस्तेमाल किया गया लोहे का सब्बल भी बरामद हुआ है।2=राजकुमार उर्फ भस्सू (30 वर्ष): निवासी अमकुही।

3=एक विधि विरुद्ध बालक: जिसने घटना की साजिश में शामिल होना स्वीकार किया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के दिशा निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में आरोपियों को गिरफ्तार करने में रंगनाथ नगर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरुणपाल सिंह, सउनि बहादुर सिंह, प्र.आर. महेन्द्र दुबे, प्र.आर. अजय तिवारी, प्र.आर. पवन पाठक, प्र.आर. रामनरेश शुक्ला, प्र.आर. गोविन्द प्रसाद, प्र.आर. अर्जुन तिवारी, प्र.आर. प्रमोद ठाकुर, प्र.आर. उमरमन बागरी, प्र.आर. असंत सिंह, आरक्षक वीरेंद्र, बृजेश, रोशन, रोहित, म.आर. रुचिका, नीलम एवं थाना माधवनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही।

Back to top button