कैमोर में नवरात्र पर्व पर इस बार भी विराजेंगी जगत जननी,श्रद्धा – भक्ति और आस्था की त्रिवेणी के साथ – साथ एवरेस्ट में रहेगी मेले की धूम

कैमोर में नवरात्र पर्व पर इस बार भी विराजेंगी जगत जननी,श्रद्धा – भक्ति और आस्था की त्रिवेणी के साथ – साथ एवरेस्ट में रहेगी मेले की धू

कैमोर। कैमोर के भाटिया मोहल्ले में विगत 17 वर्षों से चैत्र नवरात्र पर्व पर आदि शक्ति जगदम्बे की प्रतिमा स्थापित कर पूरे नौ दिनों दिनों तक मातारानी की आराधना की जाती है। नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित किये जाने वाले इस इस विराट और भव्य आयोजन का यह 18 वां वर्ष है। समिति द्वारा इस वर्ष इसे और भव्य स्वरूप प्रदान करने की तैयारी की गई है।
बताया गया कि इस बार चैत्र नवरात्र पर्व का शुभारंभ 19 मार्च दिन गुरुवार से हो रहा। इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन ही भाटिया मोहल्ला दुर्गा चौक में स्थित रंगमंच में मातारानी की भव्य और विशाल प्रतिमा स्थापित की जायेगी। संध्या समय पुष्पों,वस्त्रों और आभूषणों से मातारानी का श्रंगार किया जाएगा। पूजन हवन के पश्चात प्रतिदिन सायंकाल मां की महा आरती होगी। सुबह हवन पूजन के साथ आरती और संध्याकाल में महा आरती का क्रम पूरे नौ दिन चलेगा। 26 मार्च को पूर्णाहुति 27 को कन्या भोज एवं भंडारा प्रसाद के बाद 28 मार्च को चल शोभायात्रा निकाली जाएगी। नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति ने नगर के सभी धर्मप्रेमियों से नवरात्र पर्व पर किये जाने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।
एवरेस्ट मैदान में लगेगा मनोरंजक मेला
दुर्गा मण्डप से कुछ दूर स्थित एवरेस्ट मैदान में इस बार भी नवरात्र पर्व पर विशाल मेला आयोजित होगा जिसमें दर्शक हवाई झूलों और तरह तरह के व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए छोटे झूले मिकी माउस आदि भी उपलब्ध रहेंगे।

Exit mobile version