
अबकी धरा गईल त मूरी काट देब…’, बिना टिकट यात्रा कर रही सरकारी टीचर ने TTE को धमकाया, Video Viral। रांची से गोरखपुर जा रही 18629 नंबर की रांची एक्सप्रेस में शनिवार को एक महिला यात्री ने भटनी और देवरिया स्टेशन के बीच टीटीई से झगड़ा कर दिया। बताया गया कि महिला यात्री एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका है और वह अपने पिता के साथ यात्रा कर रही थी।
महिला अध्यपाक ने दी धमकी
टिकट जांच के दौरान जब TTE ने टिकट मांगा तो महिला ने कोई वैध टिकट नहीं दिखाया। इसके बाद उसने रेलवे कर्मियों से बदसलूकी शुरू कर दी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला ने धमकी भरे लहजे में कहा, “अबकी धरा गईल त मूरी काट देब…” जिससे ट्रेन में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया।








