Creta EV को टक्कर देने आ गई ये धांसू इलेक्ट्रिक कार, अभी मिल रहा है 1.7 लाख रुपये तक का फायदा

30Km माइलेज के साथ launch हुई जबरदस्त फीचर्स वाली Maruti Fronx की SUV Car

नमस्कार, यशभारत डॉट कॉम में आपका स्वागत है। समर सीजन है औऱ आप कहीं ट्रिप का प्लान बना रहे हैं वह भी अपनी फोर वीलर के साथ तो यह Creta EV को टक्कर देने आ गई ये धांसू इलेक्ट्रिक कार, अभी मिल रहा है 1.7 लाख रुपये तक का फायदा।

Creta EV को टक्कर देने आ गई ये धांसू इलेक्ट्रिक कार, अभी मिल रहा है 1.7 लाख रुपये तक का फायदा

देश की नंबर-1 एसयूवी हुंडई क्रेटा को कंपनी ने हाल में इलेक्ट्रिक अवतार में भी पेश कर दिया है. इंडियन मार्केट में मौजूद कई इलेक्ट्रिक एसयूवी कार इसे कड़ी चुनौती पेश करती हैं, जिसमें से एक टाटा कर्व ईवी अभी 1.7 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर पर मिल रही है. वहीं टाटा मोटर्स की अलग-अलग इलेक्ट्रिक कारों पर मई के महीने में भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

Tata Curvv EV पर ऑफर

टाटा मोटर्स की कूपे स्टाइल इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा कर्व ईवी पर मई के महीने में 1.7 लाख रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं. ये ऑफर 2024 के मॉडल पर मिल रहा है. इसमें 30000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 90000 रुपये तक का स्क्रैपिंग बोनस और 50,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है. वहीं अगर आप 2025 का मॉडल लेने जाएंगे तो आपको सिर्फ 50,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस मिलेगा.

Tata Punch EV पर बचत

अगर आप टाटा मोटर्स की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार टाटा पंच ईवी लेने जा रहे हैं. तो मई के महीने में 2024 का मॉडल खरीदने पर आपके 1.2 लाख रुपये तक बच सकते हैं. जबकि 2025 मॉडल पर 50,000 रुपये तक की बचत होगी. इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपिंग बोनस और लॉयल्टी बोनस शामिल है. टाटा पंच ईवी की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है।

इसे भी पढ़ें-  रणबीर कपूर की 'रामायणम्' OTT पर भी मचाएगी धमाल: जियो हॉटस्टार पर पे-पर-व्यू मॉडल के साथ होगी स्ट्रीम, दिवाली पर IMAX 3D में सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इलेक्ट्रिक Nexon और Tiago पर ऑफर

टाटा मोटर्स की सबसे पॉपुलर कार टाटा नेक्सॉन है. मई के महीने में इसके इलेक्ट्रिक वर्जन पर आपके 1.4 लाख रुपये तक बच सकते हैं. 2024 का मॉडल खरीदे पर आपको ये फायदा हो सकता है, जबकि 2025 के मॉडल पर आपको 50,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस मिलेगा. टाटा नेक्सॉन ईवी की शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपये है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा टिएगो ईवी पर मई के महीने में आपकी 2024 के मॉडल पर 1.3 लाख रुपये तक की बचत होगी. जबकि 2025 के मॉडल पर आपको 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा. इस कार की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Creta EV को टक्कर देने आ गई ये धांसू इलेक्ट्रिक कार, अभी मिल रहा है 1.7 लाख रुपये तक का फायदा