मध्यप्रदेश का यह बजट अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सशक्त करने वाला, विकास और विश्वास का दस्तावेज: दीपक टण्डन

मध्यप्रदेश का यह बजट अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सशक्त करने वाला, विकास और विश्वास का दस्तावेज: दीपक टण्ड
कटनी – जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टण्डन ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत 4.65 लाख करोड़ रुपये के बजट का स्वागत करते हुए इसे “विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय का संतुलित दस्तावेज” बताया है।
दीपक टण्डन ने कहा कि यह बजट “गरीब, महिला, किसान और युवा” केंद्रित है तथा प्रदेश को 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य की ओर ले जाने वाला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बजट की घोषणाएं जमीनी स्तर पर तेजी से लागू होंगी और कटनी सहित पूरे प्रदेश को विकास की नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत यह बजट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि “नया कर नहीं होने से जनता को राहत मिलेगी। श्री टण्डन ने कहा कि बजट में कोई नया कर नहीं लगाया जाना आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत है। “सरकार ने विकास के साथ-साथ जनता पर अतिरिक्त बोझ न डालने का जो संतुलन बनाया है, वह सराहनीय है।1 लाख 27 हजार 555 करोड़ रुपये का महिला कल्याण प्रावधान प्रदेश की मातृशक्ति के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाता है। इसी तरह लाड़ली बहना योजना’ के लिए 23,882 करोड़ रुपये का प्रावधान महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूती देगा। ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना’ के माध्यम से बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित किया जा रहा है। “यह बजट महिलाओं को केवल सहायता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास दे रहा है,” टण्डन ने कहा कि किसान और ग्रामीण विकास को संबल मिलेगा किसानों के लिए 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपये के वित्तीय संसाधन, 1 लाख सोलर पंप वितरण और कृषि वानिकी योजना प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देंगे।।उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण अंचलों में उत्पादन और आय दोनों बढ़ेंगे। युवाओं और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है।
श्री टण्डन ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, सरदार पटेल कोचिंग योजना और प्रत्येक विधानसभा में सर्वसुलभ स्टेडियम का प्रावधान युवाओं को अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण है। “सरकार युवाओं को रोजगार और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के अपने संकल्प पर आगे बढ़ रही है,” उन्होंने कहा। स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा का विस्तार होगा
स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 23,747 करोड़ रुपये और श्रम विभाग के लिए 1,335 करोड़ रुपये का प्रावधान गरीब, मजदूर और असंगठित वर्ग के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करेगा। कटनी में बहुप्रतीक्षित बरगी दायीं तट नहर टनल निर्माण, विजयराघवगढ़ किले का विकास, बड़वारा में विशेष अधोसंरचना के कार्य, शहर के लिए आधारभूत संरचना का क्रियान्वयन कटनी को औधोगिक हब बनाने की दिशा में बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान से पूरे जिले का विकास होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा वित्तमंत्री श्री जगदीश देवड़ा को इस विकासोन्मुख बजट के लिए धन्यवाद तथा बधाई दी है।








