FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीयव्यापार

Bank Privatization: सरकार और LIC की पूरी हिस्सेदारी बिकने को तैयार, अक्टूबर तक सौदा तय; निजी हाथों में जाएगा यह बैंक

Bank Privatization: सरकार और LIC की पूरी हिस्सेदारी बिकने को तैयार, अक्टूबर तक सौदा तय; निजी हाथों में जाएगा यह बैंक। केंद्र सरकार IDBI बैंक में अक्टूबर तक स्ट्रेटेजिक स्टैक सेल यानी हिस्सेदारी बेच सकती है। दरअसल, सरकार ने आईडीबीआई बैंक में लंबे समय से लंबित रणनीतिक विनिवेश को पूरा करने के लिए अक्टूबर तक का लक्ष्य रखा है।

Bank Privatization: सरकार और LIC की पूरी हिस्सेदारी बिकने को तैयार, अक्टूबर तक सौदा तय; निजी हाथों में जाएगा यह बैंक

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, 2 वरिष्ठ सरकारी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है, और कहा है कि बिड प्रोसेस के अंतिम चरण में जल्द ही बोलियां मंगाई जाएंगी।

एक वरिष्ठ सरकारी सूत्र ने बताया, “आईडीबीआई बैंक में स्टेक सेल अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा और इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।” यह खबर ऐसे वक्त पर सामने आई है जब विनिवेश पर इंटर-मिनिस्ट्रियल ग्रुप की 9 जुलाई को हुई बैठक में शेयर खरीद समझौते (SPA) के मसौदे पर चर्चा हुई थी। यह समझौता बैंक की बिक्री की शर्तों, प्रबंधन हस्तांतरण और नियामक मंजूरियों से जुड़ा है। अब इसे कोर ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज और वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्री समिति के पास भेजा जाएगा।

सरकार और LIC कितने शेयर बेचेंगे?

सरकार और LIC मिलाकर IDBI बैंक में 60.72% हिस्सेदारी बेचेंगे। वर्तमान में, सरकार के पास 30.48% और LIC के पास 49.24% शेयर हैं। RBI ने 2019 में IDBI बैंक को प्राइवेट सेक्टर बैंक घोषित किया था, लेकिन सरकार और LIC का नियंत्रण अभी भी बना हुआ है।

बैंकिंग सेक्टर में बड़ा बदलाव

अगर यह सौदा अक्टूबर तक पूरा होता है, तो यह किसी सरकारी बैंक की पहली बड़ी निजीकरण डील होगी। इससे भविष्य में अन्य PSU बैंकों के विनिवेश का रास्ता खुलेगा। सरकार का लक्ष्य बैंकिंग सेक्टर में अपनी हिस्सेदारी कम करना है, और IDBI बैंक की बिक्री इस दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

सरकार और LIC की बड़ी हिस्सेदारी

इससे पहले भी आईडीबीआई बैंक में रणनीतिक निवेश को बेचे जाने की खबर से 26 जून को इस बैंक के शेयरों में तेजी आई थी। हालांकि, आज आईडीबीआई बैंक के शेयर हल्की गिरावट के साथ 99.60 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

बता दें कि IDBI बैंक में केंद्र सरकार और LIC बैंक की बड़ी हिस्सेदारी है। सरकार ने अपना स्टेक बेच कर 50000 करोड़ रुपये तक जुटाने का लक्ष्य रखा है। इस डिसइनवेस्टमेंट के तहत आईडीबीआई बैंक की 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेचे जाएगी।

Bank Privatization: सरकार और LIC की पूरी हिस्सेदारी बिकने को तैयार, अक्टूबर तक सौदा तय; निजी हाथों में जाएगा यह बैंक

 

 

 

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि