थिंकिंग डे: केंद्रीय विद्यालय कटनी में स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल का जन्मदिन मनाया

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 आयुध निर्माणी कटनी में स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया l विद्यालय प्राचार्य श्रीमती आकांक्षा सेम्युअल ने लॉर्ड बैडेन पॉवेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्य का शुभारंभ किया l
स्काउट आकर्ष मिश्रा ने लॉर्ड बैडेन पॉवेल के जीवन परिचय पर संक्षेप में अपने विचार व्यक्त किए तथा
इस वर्ष चिंतन दिवस की थीम —
हमारी दुनिया, हमारा समृद्ध भविष्य : Our World, Our Thrivig Future :The Environment and Global Poverty .
विषय पर स्काउट उत्कर्ष तिवारी, अजंता मित्रा ने अपने विचार व्यक्त किए । श्री जे के तिवारी ने मंच
मंच संचालन किया ।
विद्यालय प्राचार्य के मार्गदर्शन में सभी छात्रों ,शिक्षकों एवं समस्त कर्मचारियों ने “एक मुठ्ठी अन्न दान योजना ” के अंतर्गत 01/02/2024 से 20/02/2024 तक मोटा अनाज गेंहू, चावल, विभिन्न प्रकार की दालें, चना, वस्त्र आदि का संचय कर “आसरा एवं किलकारी अनाथालय” में दान दिया ।
प्राचार्य महोदया ने सभी को मानव सेवा एवं देश सेवा करने हेतु सदैव तैयार रहने की प्रेरणा दी ।
कार्यक्रम को सम्पन्न बनाने मेंस्काउट/ गाइड प्रभारी डॉ चित्रा चतुर्वेदी ,श्री अमित सोनी, श्री कपिल सिंह ठाकुर, श्री ऋषिकेश सिंह, श्री अर्पित पालीवाल , श्री आई बी सिन्हा, सुश्री शिवानी, श्रीमती वंदना मिश्रा सहित सभी का योगदान सराहनीय रहा ।








