Latest

कटनी सिटी मॉल मैं 60000 रुपए का सामान चुरा ले गए चोर कोतवाली थाना में की गई शिकायत

कटनी के बरही रोड स्थित सिटी मॉल में अज्ञात चोरों द्वारा एयर कंडीशन का सामान जिसकी कीमत ₹60000 बताई जा रही है चुरा लिया गया है जिसकी शिकायत सिटी मॉल मलिक के द्वारा कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है आपको बता दें कि मंगलवार रात 8:00 बजे कोतवाली पुलिस ने जानकारी में बताया कि सिटी मॉल संचालक विकास गुप्ता के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है कि सिटी मॉल से अज्ञात चोरों द्वारा एयर कंडीशन के सात कंप्रेसर और आउटडोर तांबे की पाइप चोरों द्वारा चुरा लिया गया है जिसकी कीमत लगभग ₹60000 बताई जा रही है पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम