Latest
ट्रांसपोर्टर के ऑफिस में लाखों की चोरी, अलमारी का ताला तोड़कर नगदी ले गए चोर

कटनी(YASH BHARAT.COM)। कुठला थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में सनसनीखेज चोरी का मामला प्रकाश में आया है। बाबा मोहनदास ट्रांसपोर्ट कंपनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर अलमारी में रखे 1,83,100 रुपये नकद लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता भुवनेश्वर शर्मा (52 वर्ष), निवासी मीरानाम कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि चोरी की यह घटना 8 फरवरी की रात 10:00 बजे से 9 फरवरी की सुबह 07:00 बजे के बीच हुई। ट्रांसपोर्ट ऑफिस पुरैनी स्थित बाबा ढाबा के सामने स्थित है। जब सुबह ऑफिस खोला गया, तब चोरी का पता चला। अज्ञात चोरों ने ऑफिस के अंदर घुसकर अलमारी में रखी बड़ी रकम पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर कुठला पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।







