गर्मी में लू से बचाएंगे ये देसी सुपरफूड्स! डिहाइड्रेशन से राहत के लिए डाइट में जरूर करें शामिल
गर्मी में लू से बचाएंगे ये देसी सुपरफूड्स! डिहाइड्रेशन से राहत के लिए डाइट में जरूर करें शामिल। गर्मी का मौसम शुरू होते ही सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। बढ़ते तापमान, तेज धूप और लू का असर सीधे शरीर पर पड़ता है, जिससे डिहाइड्रेशन, थकान और चक्कर जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं, बल्कि डाइट में ऐसी चीजें शामिल करना जरूरी है जो शरीर को अंदर से ठंडा रखें।
केतु का मघा नक्षत्र में गोचर 2026: इन 4 राशियों के लिए खतरे की घंटी, जानें प्रभाव और उपाय
गर्मी में लू से बचाएंगे ये देसी सुपरफूड्स! डिहाइड्रेशन से राहत के लिए डाइट में जरूर करें शामिल
फालसे का शरबत
फालसा एक खट्टा-मीठा फल है, जो गर्मियों में बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को ठंडक देते हैं और लू के असर को कम करते हैं।
मखाना भिगोकर खाना
मखाना को पानी में भिगोकर खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कमजोरी दूर करने में मदद करते हैं।
कच्चा प्याज
प्याज का सेवन गर्मियों में खास तौर पर फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड और पोटैशियम शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करते हैं और लू से बचाव करते हैं।
तुकमारिया के बीज
तुकमारिया (सब्जा सीड्स) चिया सीड्स का देसी विकल्प हैं। इन्हें पानी में भिगोकर पीने से शरीर ठंडा रहता है और लंबे समय तक हाइड्रेशन बना रहता है।
कच्चे आम का पना
कच्चा आम से बना पना एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक की तरह काम करता है। इसमें विटामिन C और जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को जल्दी पूरा करते हैं।अगर आप इस गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचना चाहते हैं, तो इन देसी फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। ये न सिर्फ शरीर को ठंडा रखते हैं बल्कि ऊर्जा भी बनाए रखते हैं।

