katni

विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं स्कूलों में भी 22 जनवरी को रहेगा अवकाश, जारी किया आदेश

कटनी।  विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं स्कूलों में भी 22 जनवरी को रहेगा अवकाश, आदेश जारी किया है। उच्च शिक्षा विभाग ने अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजन के उपलक्ष्य में 22 जनवरी सोमवार को प्रदेश के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पूर्ण दिवस का अवकाश घोषित किया है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

कटनी (20 जनवरी)- स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी विद्यालयों में सोमवार 22 जनवरी, 2024 को अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए घोषित किया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम