Sunday, April 12, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

राजस्थान के जयपुर में दो अस्पतालों में बम की सूचना मिलने से मचा हड़कंप

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में दो अस्पतालों में बम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने अस्पताल को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां भर्ती मरीजों को तत्काल प्रभाव से शिफ्ट किया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। जवाहर नगर के मोनी लेक अस्पताल और सीके बिरला अस्पताल में मेल के जरिये बम की सूचना  मिली।

शनिवार को मेल के जरिये हॉस्पिटल में बम प्लांट होने की खबर दी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अस्पताल परिसर को घेर लिया है। सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को सील करके व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और मेल आईडी को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। सुबह 9 बजे से सर्च ऑपरेशन जारी है और अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। अधिकारियों के अनुसार सर्च ऑपरेशन पूरा होने में और 3 घंटे का समय लग सकता है। जिला प्रशासन और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आम जनता से अपील की जा रही है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम