Sunday, May 10, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

बाबू जगजीवन राम वार्ड की सफाई व्यवस्था मे लगा ग्रहण

बाबू जगजीवन राम वार्ड की सफाई व्यवस्था मे लगा ग्रह

कटनी /उपनगरीय क्षेत्र स्थित वार्ड क्रमांक उन्नीस बाबूजगजीवन वार्ड की सफाई व्यवस्था में इन दिनों ग्रहण सा लगा हुआ है। समूचे क्षेत्र में सफाई के नाम पर हो रही खाना पूर्ति से समूचा वार्ड कराह रहा है।वार्ड पार्षद से लेकर आम जनमानस द्वारा वार्ड दरोगा से वार्ड में बजबजाती, गंदे पानी के निकास की नालीयों को साफ कराने हेतु ज़ब ज़ब उनसे संवाद किया जाता है,तो वे विभागीय अधिकारीयों द्वारा उन्हें अन्य कार्यों में संलग्न करके मूल दायित्वों से उन्हें प्रथक रखने को असली वजह बता रहे हैँ ।वार्ड में फैली पसरी गंदगी के चलते वार्ड वासियों को हो रही परेशनी से निजात दिलाने की दिशा में विभाग से सकारात्मक कार्यवाही की अपेक्षा करते हुए, क्षेत्रीय नागरिकों में कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत, टी. के. दास, संदीप रजक, उमेश पासवान, राजेश श्रीवास्तव, रामसूचित सिँह, रमेश सराठे, विक्रांत श्रीवास्तव, शैलेश राजपूत, सुरेश श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी, शिवा सैनी, आशु तिवारी सहित अनेकों अनेक लोगों ने नगर निगम प्रशासन को पत्र लिखकर, पत्र में लोगों के जानमाल से जुड़ी इस बुनियादी समस्या के समाधान में गंभीरता का रुख अख्तियार करने की अपील की गयी है।लोगों ने बताया गया कि,वार्ड सफाई दरोगा द्वारा वार्ड में जानबूझकर सफाई न कराने की पुष्टि इस बात से भी उभर कर सामने आती है कि ,ज़ब भी सफाई दरोगा से नालियों की सफाई कराने का प्रस्ताव दिया जाता है,तो उनके द्वारा स्वयं अपनी शिकायत कराने हेतु जनता जनार्दन के सामने गिड़गिड़ाने जैसी स्थिति निर्मित की जाती है।गत दिवस बाबूजगजीवन राम वार्ड की समस्यायों से रूबरू होने वाले निर्मित ग्रुप में वार्ड दरोगा द्वारा वार्ड के वासिन्दों को संबोधित लेख में इस बात का उल्लेख करके उसे पोस्ट किया जा चुका है कि, मेरी शिकायत आप लोग सी. एम. हेल्पलाइन में करें, तभी वार्ड की वेपटरी हो चली सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सकेगा।

क्षेत्रीय नागरिकों ने वार्ड दरोगा और निगम के अधिकारीयों के मध्य चल रहे विवाद को सुलझाने हेतु निदानात्मक कार्यवाही की अपेक्षा निगम प्रशासन से खुलकर किये हैं।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि