katniमध्यप्रदेश

सांसद खेल महोत्सव में रोज हो रहे संघर्ष पूर्ण मुकाबले,कटनी मुड़वारा एवं स्लीमनाबाद में कबड्डी प्रतियोगिता के हुए मैच,खेल में कोई हारता नहीं है, या तो जीतता है या सीखता है: दीपक सोनी

सांसद खेल महोत्सव में रोज हो रहे संघर्ष पूर्ण मुकाबले,कटनी मुड़वारा एवं स्लीमनाबाद में कबड्डी प्रतियोगिता के हुए मैच,खेल में कोई हारता नहीं है, या तो जीतता है या सीखता है: दीपक सोन

कटनी । सांसद खेल महोत्सव में आज कटनी मुड़वारा एवं स्लीमनाबाद में खिलाड़ियों ने कबड्डी के मैचों में महिला एवं पुरुष वर्ग के मैचों में विभिन्न टीमों ने भाग लिया इस दौरान दर्शक के रूप में उपस्थित लोगों ने इस महोत्सव को स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह बढ़ाने वाला बताया। कटनी के कटनी आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज परिसर में आयोजित खेलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने टॉस कराकर मैचों का प्रारंभ कराया। इसी तरह स्लीमनाबाद में आयोजित खेलों में मुख्य अतिथि विधायक श्री प्रणय पांडे एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने टॉस कराया ।इस आयोजित अलग अलग वर्गों के मुकाबलों में बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
शुभारंभ अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि खेल शिक्षा का एक अहम हिस्सा हैं, जो मन और शरीर को बेहतर बनाते हैं. इससे शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आता है और मोटिवेशन मिलता है.
श्री दीपक सोनी टंडन ने अपने संबोधन में कहा कि “खेल में कोई हारता नहीं है, या तो जीतता है या सीखता है।” उन्होंने खेलों को मन, शरीर, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क को मजबूत बनाने वाला बताया।
स्लीमनाबाद में आयोजित बहोरीबंद विधानसभा के खेल महोत्सव में विधायक श्री श्री प्रणय पांडे ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का आधार है. सांसद खेल महोत्सव युवाओं को प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करता है.
इस अवसर पर श्री दीपक सोनी टंडन,श्री अभिनय विश्वकर्मा, श्री प्रणय पांडे, खेलों के लोकसभा सह संयोजक सुनील उपाध्याय, विधानसभा के संयोजकश्री रणवीर कर्ण,श्री विजय गुप्ता,सह संयोजक श्री मृदुल मिश्रा ,जिला उपाध्यक्ष श्री रवि खरे चड्ढा कॉलेज के संचालक श्री जय चड्ढा,श्री काके चड्ढा,विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन श्री सुब्रत त्रिपाठी,श्री सचिन तिवारी,जिला मंत्री श्री रामकृपाल यादव,श्री अम्बरीष वर्मा,श्री यज्ञदत्त मिश्रा,श्री दीपू शुक्ला,श्री रजत जैन, सुनील गुप्ता,श्री मनीष दुबे, श्री रवि दुबे,श्री पारस जैन,श्री शांतनु दत्ता, श्री श्याम निषाद श्री सचिन निषाद आदि उपस्थित रहे।

Back to top button