अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की महिला टीम ने गरीब कन्या के विवाह में दिया सहयोग,विवाह सामग्री और आर्थिक सहायता देकर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, संगठन की महिलाओं ने पेश की सेवा और सहयोग की मिसाल
कटनी। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की जिला महिला टीम ने सामाजिक सरोकारों का परिचय देते हुए एक जरूरतमंद परिवार की कन्या के विवाह में सहयोग प्रदान किया। संगठन की महिला सदस्यों ने कन्या के विवाह को यादगार और सुगम बनाने के उद्देश्य से आवश्यक घरेलू सामग्री के साथ आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई।
इस पुनीत कार्य के अंतर्गत महिला टीम की ओर से कन्या को साड़ियां, फुल पैंट-शर्ट, बर्तन, श्रृंगार का सामान, पर्स, कंबल सहित विवाह में उपयोग होने वाली विभिन्न आवश्यक सामग्री भेंट की गई। इसके अलावा नकद राशि देकर भी परिवार की मदद की गई।
इस सेवा कार्य में जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सेन के साथ शशि शुक्ला, अलका वर्मा, आराधना तिवारी, गीता पाठक, प्रिया श्रीवास्तव, आशा सुहाने, श्वेता अग्रवाल, नीलम शुक्ला, शीतल पांडे, अनामिका गुप्ता, मीना शुक्ला एवं बरखा बजाज ने सहयोग प्रदान किया।
जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सेन ने इस नेक कार्य में सहभागी बनीं सभी बहनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना संगठन का उद्देश्य है। सभी के सामूहिक प्रयास से किसी जरूरतमंद परिवार की खुशियों में सहभागी बनने का अवसर मिला है।
संगठन की महिला टीम के इस प्रयास की सराहना की जा रही है।













