Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतह से गूंजा पूरा शहर बरही रोड से निकाली गई प्रकाश उत्सव वाहन रैली

वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतह से गूंजा पूरा शहर बरही रोड से निकाली गई प्रकाश उत्सव वाहन रैल

कटनी। सद्‌गुरु वाहे गुरु, सद्गुरु वाहे गुरु…, वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतह… जैसे गीतों एवं नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। गुरुनानकदेव के प्रकाश उत्सव पर जयंती दिवस के पूर्व मंगलवार दोपहर गुरुद्वारा साहिब बरही रोड से सिख समाज के युवाओं ने प्रकाश उत्सव वाहन रैली निकाली। बाइक रैली शहरी क्षेत्रों से होते हुए उपनगरीय क्षेत्र बरगवां, डन कॉलोनी, माधव नगर, विश्राम बाबा होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची। प्रकाश पर्व पर बाइक रैली में युवाओं ने लोगों को प्रेम और भाईचारे के गुरु के संदेशों को पहुंचाया। युवा वर्ग ने बताया कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानकदेव की जयंती के अवसर पर सिख समाज द्वारा रैली के माध्यम से लोगों को गुरु के संदेशों से अवगत कराया जा रहा है। रैली के दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा स्वागत हुआ l नई बस्ती में समाजसेवी अरुण चक्रवर्ती ने साथियों के साथ वाहन रैली का जोरदार स्वागत किया रैली में शामिल लोगों को ठंडा पेयजल प्रसाद वितरण किया गया

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि