Site icon Yashbharat.com

इन नदियों में बह रहा खतरे से ऊपर पानी, यही हालात रहे तो आ सकती है बड़ी तबाही

20210728 114330

इन नदियों में बह रहा खतरे से ऊपर पानी, यही हालात रहे तो बड़ी तबाही आ सकती है। लगातार हो रही बारिश और नदियों में बढ़ रहे पानी से कई राज्यों में खतरा बढ़ गया हैं। केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार से लेकर असम की ज्यादातर नदियों में पानी का बहाव बहुत ज्यादा है। खास बात यह है कि सभी नदियों में पानी खतरनाक स्तर से ऊपर बह रहा है। इसको लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने गृह मंत्रालय को भी सभी जानकारियां दी हैं।

 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की मुख्य नदियों से लेकर सहायक नदियों में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मधुबनी, पूर्णिया, दरभंगा, सुपौल, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समेत बीरपुर, कमातुल और सहराघात जैसे इलाकों में नदियां अपने उफान पर हैं। रिपोर्ट बताती है कि अधवारा, महानंदा, कोसी और गंडक नदियों का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है।

Exit mobile version