घर मे छुप कर बैठे बाघ ने वृद्ध पर किया हमला, घायल जिला अस्पताल के इलाजरत

IMG 20251229 WA0033

कटनी। उमरिया वन परिक्षेत्र अंतर्गत छोटा बिलदी गाँव मे एक घर मे घुसे बाघ ने अचानक वृद्ध पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार गाँव मे एक घर मे बाघ घुसा हुआ था जिस वजह से बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां एकत्रित थे और वन अमला रेस्क्यू में लगा हुआ था। घर में छुपे बाघ के इसी दौरान अचानक बाहर कूद कर आने से भगदड़ मच गई इसी समय वृद्ध गोपाल पिता हेतराम कोल 61 वर्ष हमले का शिकार हो गया। वृद्ध को पहले बरही स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया था जहां से उसे जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया गया वृद्ध का इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें-  9 नवंबर को पावनधाम में होगा भव्य दीपदान एवं गंगा आरती कार्यक्रम श्रीराम सेवा समिति की बैठक में सुनील उपाध्याय को कार्यक्रम अध्यक्ष और राजेंद्र मुनीम अग्रवाल को सचिव की जिम्मेदारी